फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हलियापुर कस्बा निवासी रामतेज साहू की पुत्री प्रिंसी (11) मंगलवार को अपनी मां के साथ गांव से कुछ दूर पर भैंस चराने गई थी। भैंस एक तालाब के किनारे चर रही थी। भैंस को हांकते समय अचानक प्रिंसी का पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गई। बेटी को तालाब में गिरते देखकर उसकी मां ने शोर मचाया तो गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने जब तक प्रिंसी को बाहर निकाला, उसकी मौत हो चुकी थी। परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें