सुल्तानपुर। बल्दीराय क्षेत्र के ऐंजर टड़रसा निवासी अजय कुमार सोमवार को अयोध्या के गोकुला गांव से रेखा (25) पत्नी सुभाष को बाइक पर बैठाकर गांव लौट रहा था। रास्ते में हलियापुर-कूरेभार मार्ग पर स्थित बहुरावां गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर बैठी रेखा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।