सुल्तानपुर। कुड़वार क्षेत्र की मड़हा गांव निवासी करोड़पती (65) अपने रिश्तेदार नीलेश व पौत्र हरिकेश के साथ बाइक से सोमवार को दवा लेने जिला मुख्यालय गई थीं। दोपहर को घर लौटते समय बहुबरा गांव के पास सामने से जा रहे तेज रफ्तार में ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में करोड़पती की मौके पर मौत हो गई जबकि हरिकेश का पैर टूट गया। इस बीच टैक्टर चालक मौका पाकर भाग निकला। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नीलेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।