सुल्तानपुर। कुड़वार क्षेत्र के कोटा भगत का पुरवा निवासी हृदयराम यादव (60) सोमवार को राजापुर बाजार गए थे। दोपहर बाद मोपेड से घर लौटते समय विनायकपुर मार्ग पर बेकाबू ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में हृदयराम की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।