सुल्तानपुर। धम्मौर क्षेत्र के सरैया गांव निवासी अमित कुमार का आठ वर्षीय बेटा आशू रविवार की सुबह घर से पैदल ही सामान खरीदने के लिए बाजार जा रहा था। रास्ते में दूध के एक टैंकर ने आशू को टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल आशू को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में आशू की मौत हो गई। आशू की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।