सुल्तानपुर। लंभुआ क्षेत्र के लोटिया निवासी राम संभार (60) सोमवार को गांव के ही घाट पर गोमती नदी में अपनी भैंस को नहला रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार अचानक राम संभार पानी में डूब गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पानी में डूबे बुजुर्ग की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया। नदी में उतरे गोताखोर देर शाम तक राम संभार को तलाश नहीं सके थे।