फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल पिता की मौत, बेटे की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अखंडनगर क्षेत्र के मौना गांव निवासी अशोक कुमार (50) और उनका बेटा शिवम (17) शनिवार की शाम को अलग-अलग साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में कैथी जलालपुर के पास तेज रफ्तार एक जीप दोनों साइकिलों को टक्कर मारने के बाद खड्ड में पलट गई थी। दुर्घटना में अशोक और शिवम घायल हो गए थे। दोनों को जिला अस्पताल अंबेडकर नगर में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान अशोक की मौत हो गई। शिवम की हालत नाजुक बनी हुई है। अशोक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें