फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बीमार बच्चे को दवा पहुंचाने ससुराल जा रहे बाइक सवार पिता को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। गंभीर हालत में पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धम्मौर क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी नीरज (24) की ससुराल लौहर गांव में है। नीरज की पत्नी अपने चार मार माह के बच्चे के साथ मायके गई थी। बुधवार की रात नीरज को पत्नी ने बच्चे की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। डॉक्टर से दवा लेकर नीरज दवा पहुंचाने ससुराल जा रहा था। निगोलिया गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें