सुल्तानपुर। कूरेभार कस्बा निवासी मुख्तार अहमद (32) और सिराज (22 निवासी जमोली सोमवार की देर शाम बाइक से घर जा रहे थे। पटना चौराहे के पास तेज रफ्तार एक ट्रक दोनों को रौंदते हुए निकल गया। दुर्घटना में मुख्तार अहमद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सिराज गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस युवकों को रौंदने वाले ट्रक की तलाश कर रही है।