सुल्तानपुर। अयोध्या प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अहिमाने बाजार में रविवार की शाम तेज रफ्तार जीप ने साइकिल सवार डाकघर के संविदा कर्मी को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली देहात क्षेत्र के जद्दूपुर गांव निवासी हरिश्चंद्र यादव (40) प्रधान डाकघर में संविदा पर पोस्टमैन पद पर कार्यरत था। रविवार की शाम हरिश्चंद्र साइकिल से अहिमाने बाजार गए थे। इस दौरान तेज रफ्तार एक जीप ने उन्हें रौंद दिया। दुर्घटना में हरिश्चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जीप को भी कब्जे में ले लिया है।