सुल्तानपुर। अमेठी के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मटियारीकलां गांव निवासी अनिल कुमार कोरी (30) सोमवार को अपने ससुर जियालाल (60) निवासी बड़ाडाड थाना हलियापुर जिला सुल्तानपुर के साथ बाइक से रिश्तेदारी से लौट रहे थे। रास्ते में हलियापुर थाना क्षेत्र के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में अनिल की मौत हो गई, जबकि जियालाल को चिकित्सकों ने स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल अयोध्या के लिए रेफर किया है।