फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार होमगार्ड की सोमवार की सुबह तेज रफ्तार एक प्राइवेट एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किए गए जवान की मौत हो गई। भदैंया गांव निवासी होमगार्ड गिरिजा शंकर पांडेय (45) की मुख्यालय पर ड्यूटी लगी थी। सोमवार की सुबह गिरिजा शंकर बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। नगर क्षेत्र के पयागीपुर के पास तेज रफ्तार प्राइवेट एंबुलेंस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल गिरिजा शंकर को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। उपचार के दौरान शाम को गिरिजा शंकर की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें