सुल्तानपुर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव निवासी राम अंजोर की पत्नी गुड्डा (55) अपने पुत्र विनय (23) और मां मोहना (75) पत्नी ननकऊ के साथ बाइक से शुक्रवार को कुड़वार जा रही थीं। रास्ते में मंगापुर गांव के पास तेज रफ्तार एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन समेत फरार हो गया। उधर सड़क किनारे खड़ी समीरुल निशा (80) पत्नी बिस्मिल्लाह निवासी सेमरी दरगाह थाना गोसाईंगंज को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में घायल समीरुल निशा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।