सुल्तानपुर। बल्दीराय क्षेत्र के पूरे ओझा मजरे सादुल्लापुर गांव निवासी काली प्रसाद ओझा (70) की किराना दुकान है। बृहस्पतिवार की रात काली प्रसाद दुकान बंद कर पैदल ही रसूलपुर चौराहे की ओर सामान लेने जा रहे थे। तेज रफ्तार एक जीप उन्हें टक्कर मारते हुए निकल गई। स्थानीय लोगों ने घायल काली प्रसाद को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां थोड़ी देर बाद उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग व्यवसायी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।