सुल्तानपुर। दो दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल चीनी मिल कर्मी राम सिंधारी की इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर में हुई मौत। गाजीपुर निवासी राम सिंधारी सिंह यादव कई वर्ष से किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना पर्यवेक्षक के रूप में तैनात थे। वे कूरेभार में किराए के मकान में रहते थे। पिछले शनिवार की शाम वे डयूटी पर जा रहे थे तभी एक गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सोमवार की रात करीब आठ बजे ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।