सुल्तानपुर। लंभुआ क्षेत्र में शंभूगंज बाजार के पास रविवार की देर शाम एक जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में जीप चालक की मौके पर मौत हो गई। नगर पंचायत के गोसाईं का पुरवा निवासी दुर्गेश झा (42) अपनी जीप चलाता था। रविवार की देर शाम दुर्गेश शंभूगंज बाजार में सवारी उतारकर घर लौट रहा था। जीप शंभूगंज बाजार से करीब पांच सौ मीटर आगे पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्गेश के भाई दिनेश झा ने पुलिस को हादसे की सूचना दी है।