सुल्तानपुर। गोसाईंगंज बाजार में सोमवार को बाइक सवार विनोद (20) निवासी मधुवन को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। दुर्घटना में कार का चालक पवन कुमार (28) निवासी महिलो आसापुर थाना गोसाईंगंज भी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने विनोद की हालत नाजुक होने पर उसे ट्रॉंमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में ले लिया है।