फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर व्यवसायी पर गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भदैंया क्षेत्र के दोमुंहा चौराहे पर रविवार की सुबह बिजली की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान व्यवसायी मुन्नालाल शर्मा निवासी अभियाकलां अपनी दुकान के पास खड़े थे। वे तार की चपेट में आ गए। तार में प्रवाहित करंट से मुन्नालाल घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल कस्बे के दोनों तरफ से आ रहे वाहनों को रोककर सतर्क किया जिससे अन्य लोग चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। सूचना देकर स्थानीय लोगों ने बिजली की सप्लाई बंद करवाई। मौके पर पहुंचे लाइनमैन ने तार को जोड़ा जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें