फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड्ड में पलटा टेंपो, चार छात्राएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। केएनआई के पास मंगलवार की सुबह स्कूटी सवार को टक्कर मारने के बाद एक टेंपो अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। हादसे में टेंपो पर सवार चार छात्राएं घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने टेंपो में फंसी खन्शा मारिया (26) निवासी शास्त्रीनगर कोतवाली नगर समेत चार छात्राओं को बाहर निकाला। चारों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मामूली रूप से घायल तीन छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। खन्शा मारिया को जिला अस्पताल में एक्स-रे कराने के बाद घर भेजा गया। घायल छात्रा ने बताया कि वह बीएड की पढ़ाई कर रही हैं। सुबह फरीदीपुर स्थित कॉलेज जाते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें