फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सर्वर की समस्या से नहीं बन पा रहे आधार कार्ड

Sun, 22 Sep 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कादीपुर उप डाकघर के बाहर आधार बनवाने के लिए कतार में खड़े लोग।
विज्ञापन
कादीपुर (सुुल्तानपुर)। स्थानीय कस्बा क्षेत्र में आधार कार्ड बनवाने के लिए दो नामांकन केंद्र बनाए गए हैं। इसमें एक केंद्र उपडाकघर, जबकि दूसरा इंडियन बैंक है। दोनों ही स्थानों पर पिछले एक माह से सर्वर की समस्या बनी हुई है। इससे एक दिन में महज 30-35 आधार कार्ड ही बन पा रहे हैं, जबकि आवेदकों की भीड़ करीब 100 रोज पहुंच रही है।
विज्ञापन



कादीपुर के उपडाकघर में रोज आधार कार्ड बनवाने वाले लोगों की लंबी कतार लग रही है। प्रिंटर नहीं होने से उपडाकघर में किराए के प्रिंटर से काम कराया जा रहा है। कार्यवाहक उपडाकपाल देवेंद्र ने बताया कि एक माह से सर्वर की समस्या बनी हुई है। इस वजह से एक दिन में अधिकतम 30-35 आधार कार्ड ही बन पा रहे हैं। शनिवार को उपडाकघर पहुंचे चतुरपुर गांव निवासी कपिलदेव पांडेय ने बताया कि उन्हें अपने नाती शिवम का आधार कार्ड बनवाना है। वह चार दिन से यहां आ रहे हैं। अभी तक आधार कार्ड नहीं बन सका है।


डंड़वा खुर्द गांव निवासी मनीषा ने बताया कि उनके आधार में जन्मतिथि गलत है। उसका संशोधन कराने के लिए वह तीन दिन से चक्कर लगा रही हैं। हालांकि इंडियन बैंक में आधार बनाने की समस्या बनी है। कस्बे में स्थित इंडियन बैंक की शाखा में लक्ष्य के मुताबिक आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। शाखा प्रबंधक प्रवीण मिश्र ने प्रतिदिन बनने वाले आधार कार्ड की जानकारी नहीं दी। उन्होंने बताया कि तकनीकी समस्याओं से आधार कार्ड बनाने में कुछ दिक्कतें आ रही हैं। जल्द ही व्यवस्था में सुधार करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें