फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Mon, 22 May 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज। थाना क्षेत्र गोसाईगंज में सोमवार रात करीब 10:00 बजे रिजवान (32) निवासी कोटवा हयातनगर गोसाईगंज साइकिल से बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर जिलवा शहीदमानसिंह गेट के पास उसको पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोग इकट्ठा हुए तब तक पिकअप लेकर ड्राइवर फरार हो गया। घायल साइकिल सवार को पुलिस व ग्रामीणों ने जिला अस्पताल भेजवाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें