फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Thu, 11 May 2023 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुलतानपुर)। प्रयागराज-अयोध्या हाईवे से निकले दोमुहा संपर्क मार्ग पर भुलकी मोड़ के पास मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह सूचना मिलते ही युवक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



कोतवाली देहात क्षेेत्र के बेलासदा शंकरपुर गांव निवासी रंजीत कुमार (22) मंगलवार की शाम घर से किसी काम के लिए सुल्तानपुर शहर की तरफ गया था। वहां से घर लौटते समय भुलकी मोड़ बाजार के पास रात में सड़क पार करते समय उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।


वाहन की टक्कर से रंजीत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह घर का इकलौता बेटा था, उसकी चार बहनें हैं। साल भर पहले ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें