धनपतगंज। थाना क्षेत्र धनपतगंज के हरौरा बाजार के पास रविवार की शाम बाइक सवार लवकुश (18) निवासी गौरा थाना कूरेभार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंद दिया। दुर्घटना में लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर समेत फरार हो गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।