सुल्तानपुर। रात नौ बजे के करीब घर लौट रहे एक 26 वर्षीय युवक की बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूरज प्रजापति निवासी धरमैतेपुर थाना धम्मौर स्थित एक वाहन एजेंसी में कार्य करता था। वहां से सोमवार की रात में वह घर लौट रहा था। अमहट-धम्मौर रोड पर अकारीपुर गांव के पास उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल युवक को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।