मोतिगरपुर के पांडेयबाबा धाम पर लगे मेले में सजा लाठी का बाजार।
- फोटो : मोतिगरपुर के पांडेयबाबा धाम पर लगे मेले में सजा लाठी का बाजार।
मोतिगरपुर। पूर्वांचल के ऐतिहासिक पांडेयबाबा मेले में बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ धाम पर पहुंचकर बाबा के दरबार में मत्था टेका। महिलाओं ने दर्शन के बाद शृंगार सामग्री, घर-गृहस्थी के सामान व बच्चों के खिलौनों की खरीदारी की, तो वहीं पुरुषों की पसंद लाठी रही। तीन दिनों तक चलने वाले मेले में दूसरे दिन शुक्रवार को भी दोपहर तक स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ी रही। मेले में आए श्रद्धालुओं की मदद के लिए राजनैतिक दलों में कांग्रेस, सपा और व्यापार मंडल की तरफ से स्वयं सहायता शिविर भी लगाए गए। पांडेयबाबा धाम पर भाजपा के सदर विधायक राजबाबू, सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष रमेश अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दर्शन पूजन किए।