सुल्तानपुर। शहर के दरियापुर ओवर ब्रिज के नीचे दैनिक मजदूरों के लिए आश्रय स्थल बनाया जाएगा। यहीं पर लोगों को जरूरतों के लिए दैनिक मजदूर मिलेंगे।
शाहगंज चौराहा व आसपास मुख्य मार्ग पर लेबर मंडी लगने से सुबह जाम लगता है। इसलिए सांसद के सुझाव पर प्रशासन ने मजदूरों के लिए एक आश्रय स्थल का चयन दरियापुर ब्रिज के नीचे किया है। शाहगंज चौराहे के पास रोज सुबह आने वाले मजदूरों को दरियापुर ब्रिज के नीचे रोका जाएगा।
डीआरडीए के परियोजना निदेशक केके पांडेय ने बताया कि भूमि तलाश ली गई है। एक और स्थल की तलाश की जा रही है। चयनित स्थल पर छत की जरूरत नहीं है। सिर्फ बगल से शेड लगवाए जाएंगे। साथ ही मजदूरों के लिए पेयजल का इंतजाम किया जाएगा।