लंभुआ। पूरनपुर निवासी राजकुमार यादव के घर की खिड़की के छज्जे पर सोमवार सुबह करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। काफी सतर्कता के साथ टीम ने अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। प्रभागीय वनाधिकारी अमित सिंह ने बताया कि अजगर को वन क्षेत्र में छोड़ा गया है।