फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मवेशी चराने निकली किशोरी नदी डूबी, मौत

Thu, 02 May 2024 04:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की बदरुद्दीनपुर निषाद बस्ती के पास बुधवार सुबह भैंस चराने गई किशोरी की गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई। वह अपनी मौसी के यहां दो दिन पहले आई थी।
विज्ञापन


कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव निवासी पतिराम निषाद की पुत्री शिवानी (13) दो दिन पहले बदरुद्दीनपुर गांव में अपनी मौसी ऊषा निषाद के घर गई थी। बुधवार सुबह गांव के युवक नदी में नहा रहे थे। शिवानी वहां भैंस चरा रही थी। करीब 11 बजे भैंस नदी में चली गई तो वह उसे निकालने के लिए नदी के किनारे पहुंची।

अचानक उसका पांव फिसल गया जिससे वह नदी में गिर गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे डूबता देख शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने नदी में छलांग लगाकर उसे बाहर निकाला तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। ग्रामीणों की जानकारी देने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें