फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: खेलते समय सेप्टिक टैंक में गिरकर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तपुर। नगर पंचायत के फिरोजपुर कला निवासी मोहम्मद रजा के पुत्र हसन (12) की सोमवार दोपहर घर के बगल बने सेप्टिक टैंक में गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि हसन दोपहर करीब 12 बजे के बाद घर के बाहर खेल रहा था। काफी देर तक जब वह नहीं दिखा, तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। खोजबीन के दौरान परिजनों ने सेप्टिक टैंक के भीतर झांका तो उसमें हसन का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों की मदद से हसन के शव को टैंक से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों के मुताबिक टैंक नया बना था, उस पर ढक्कन नहीं लगा था। दोस्तपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें