अहिमाने बाजार में बना पंडाल। -संवाद
पयागीपुर। अहिमाने बाजार में मां गायत्री माता पूजा समिति की ओर से सजाया गया 71 फीट ऊंचा भव्य पंडाल इन दिनों श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना है। पंडाल की भव्य सजावट देखने के लिए दूर-दराज से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कस्बेवासियों के आपसी सहयोग से यहां पिछले 38 वर्षों से लगातार पंडाल सजाने की परंपरा चली आ रही है। शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता पंडाल देखते ही बनता है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी, मुन्ना, नन्हे तिवारी, धर्मेंद्र मिश्रा सहित अन्य बाजारवासियों का सहयोग रहा। संवाद