फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ डाला छठ

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सूर्य की उपासना के महापर्व डाला छठ की रौनक बुधवार से बढे़गी। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत सोमवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गई। पर्व को लेकर आदि गंगा गोमती के सीताकुंड घाट पर तैयारियां तेज हो गई है। पालिकाध्यक्ष ने सोमवार को घाट का जायजा लेकर जिम्मेदारों को आदेशित किया। डाला छठ पर्व की सोमवार को नहाय-खाय से शुरुआत हुई। मंगलवार को खरना (छोटी छठ) मनाई जाएगी। 29 अक्तूबर को महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पुत्र प्राप्ति और पति की दीर्घायु के लिए डूबते सूरज को अर्घ्य देकर मंगलकामना की प्रार्थना करेंगी। पर्व की असली रौनक 29 अक्तूबर से बढ़ेगी। अगले दिन बृहस्पतिवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का परायण करेंगी। पर्व को लेकर पूजन की तैयारियां घाट पर तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें