फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन से लूटे एक लाख रुपये

Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तीन सशस्त्र बदमाशों ने बुधवार रात तगादा कर लौट रहे बिस्किट के थोक व्यवसायी के सेल्समैन को डरा-धमकाकर लगभग एक लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लग पाया। शहर में पारले जी बिस्किट के थोक विक्रेता राजेंद्र एंड कंपनी के यहां अवधेश पांडेय पुत्र श्याम नारायण निवासी पूरे बेनी माधव थाना कुड़वार सेल्समैन है। बुधवार दोपहर अवधेश चार पहिया वाहन (यूपी44बी-9288) पर माल लादकर क्षेत्र में पहुंचाने गया था। सेल्समैन ने कुड़वार बाजार में कई दुकानों से तगादा वसूला और रात में वापस एजेंसी लौट रहा था। रास्ते में बांसी गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने चार पहिया वाहन को ओवरटेक कररोक लिया। अवधेश जब तक कुछ समझ पाता दो युवक बाइक से नीचे उतरे और वाहन से उसे खींचकर कनपटी पर तमंचा सटा दिया। बदमाशों ने अवधेश के हाथ से करीब एक लाख रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। सेल्समैन ने घटना की सूचना अपने मालिक और पुलिस को दी। हरकत में आई पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें