सुल्तानपुर। वर्ल्ड हैंडवॉश डे के उपलक्ष्य में बुधवार को परिषदीय विद्यालयों में साफ-सफाई के विविध सुझाव दिए गए। शिक्षकों ने सभी बच्चों को एमडीएम का भोजन करने से पहले हाथ धोने के फायदे बताएं। शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि भोजन खाने के पहले साबुन से जरूर हाथ धोएं। बच्चों को भोजन के पहले और शौच के बाद हाथ धोने का संकल्प दिलाया गया। सभी बच्चों ने प्रण किया कि वह इस संदेश को घर-घ्ार पहुंचाएंगे।