फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंज मेले का शुभारंभ

Tue, 14 Oct 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। स्थानीय बाजार में लगने वाले दो दिवसीय मेले का रविवार को शुभारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन समाजसेवी राजेश अग्रहरि ने फीता काटकर किया। समारोह को संबोधित करते हुए राजेश अग्रहरि ने कहा कि मेला भाईचारे व मेल-मिलाप का पर्व है। रामगंज बाजार में हर वर्ष दो दिवसीय मेले का आयोजन होता चला आ रहा है। मेले में बड़ी संख्या में लोग आते हैं। कई जिलों के व्यापारी यहां आकर अपनी दुकान लगाते हैं। मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तैयारी कर चुका है। महिला पुलिस का दस्ता भी मेले में शांति व्यवस्था में लगाया गया है। इस मौके पर मेला व्यवस्था समिति के अध्यक्ष मोतीलाल जायसवाल, रामसेवक, धर्मप्रकाश, कृष्ण कुमार, दीपक अग्रहरि, सर्वेश अग्रहरि, विनोद कनौजिया, अखिलेश यादव, चिरंजीव जायसवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें