फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिशोध में किया था वकील का कत्ल

Wed, 27 Aug 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर (ब्यूरो)। करीब पखवारे भर पूर्व दिनदहाड़े वकील की हत्या के खुलासे का दावा मंगलवार को पुलिस ने किया है। हत्याभियुक्त सगे भाइयों को गिरफ्तार कर पुलिस ने आलाकत्ल चापड़ व बांका बरामद किया है। एसपी का दावा है कि भाई की हत्या के प्रतिशोध में सगे भाइयों ने वकील का कत्ल किया था। कोतवाली नगर क्षेत्र के रानीगंज मजरे गोराबारिक निवासी अधिवक्ता धर्मराज यादव (52) पुत्र स्व. धीरेंद्र यादव की बीते 14 अगस्त की सुबह दीवानी न्यायालय जाते समय हत्या कर दी गई थी। विवेचना के दौरान सोमवार को टीम को सूचना मिली कि हत्या में शामिल लंबू यादव व राजमणि यादव पुत्रगण स्व. छोटेलाल यादव निवासी रानीगंज थाना कोतवाली नगर बाईपास तिराहे के पास कहीं जाने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चापड़ व बांका बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें