फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल ट्रैक की चाबी चुराते धरा गया

Fri, 18 Jul 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ-सुल्तानपुर के बीच स्थित शिवनगर स्टेशन क्षेत्र पर ट्रैक की चाबी चुराते एक युवक पकड़ा गया। आरपीएफ ने युवक को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। बंधुआकलां व मुसाफिरखाना स्टेशनों के बीच स्थित शिवनगर स्टेशन से बुधवार की रात डाउन मालगाड़ी को पास दिया गया। ट्रेन गुजरने के दौरान चालक ने ट्रैक पर दो युवकों को संदिग्ध दशा में देखा। चालक ने इसकी सूचना बंधुआकलां स्टेशन को दी। सूचना पर सक्रिय हुई आरपीएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर उदय कुमार पुत्र स्वामीनाथ निवासी भुलई का पुरवा थाना मुसाफिरखाना को चाबी चुराते रंगे हाथ पकड़ लिया, जब कि उसका साथी भाग निकला। उनके पास से कई चाबियां बरामद हुई हैं। प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें