फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर का ताला तोड़ कर हजारों की चोरी

Tue, 13 May 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के गांधीनगर इलाके में स्थित काली मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये कीमत के चांदी के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मोहल्लेवासियों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। कोतवाली नगर क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले में मां काली का मंदिर स्थित है। रविवार की देर रात चोर मंदिर का ताला तोड़कर हजारों रुपये कीमत के चांदी के जेवरात और दानपात्र में रखी नकदी समेट ले गए। सोमवार की सुबह मोहल्लेवासियों को चोरी की जानकारी हुई। मोहल्ले वालों का कहना है कि इसके पूर्व भी मंदिर में दो बार चोरी हो चुकी है। पुलिस ने वीरेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें