फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के विरोध पर जलाई गई महिला ने दम तोड़ा

Tue, 13 May 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। करीब पखवारे भर पूर्व घर में लेटी महिला के साथ दो युवकों ने रेप का प्रयास किया था। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी थी। महिला की उपचार के दौरान सोमवार की सुबह जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस पति की तहरीर पर घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुटी है। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 30 वर्षीय महिला के साथ बीते 29 अप्रैल की रात में गांव के ही हरिकेश और अंबेडकर नगर जिले के राम सिंगार ने रेप का प्रयास किया था। महिला के विरोध करने पर दोनों युवकों ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी थी। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास और जलाने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें