फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक ट्रांसफर हुए आठ हजार घरेलू गैस कनेक्शन

Sun, 09 Mar 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पेट्रोलियम कंपनी भारत गैस ने जिले के आठ हजार उपभोक्ताओं के घरेलू गैस कनेक्शन नई एजेंसी को ट्रांसफर कर दिए हैं। अचानक कनेक्शन स्थानांतरित होने से उपभोक्ताओं में अफरातफरी मची है। सैकड़ों लोगों ने रिफिल दिलाने की मांग की है। जिला मुख्यालय पर बाधमंडी चौराहे के निकट भारत गैस कंपनी का कोको गैस के नाम से कार्यालय था। यहां अब तक करीब आठ हजार लोगों को कनेक्शन दिया जा चुका है। बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को नवीपुर मोहल्ले से घरेलू गैस की रिफिल दी जाती थी। मार्च के पहले सप्ताह में पेट्रोलियम कंपनी ने कोको को रिफिल आपूर्ति रोक दी। एआरओ केजी पांडेय ने बताया कि कंपनी अधिकारियों से अभी तक वार्ता नहीं हो सकी है। आठ हजार कनेक्शन स्थानांतरण कंपनी के अधिकारियों ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें