फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीगंज में घर के पास युवती को चाकुओं से गोदा

Tue, 17 Dec 2013 05:43 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। घर के पास एक युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे रंजिश बताई जा रही है। हमलावरों का पता नहीं चल पाया वहीं गांव में सनसनी है। यह घटना गौरीगंज थानान्तर्गत बादलगढ़ मजरा नरौली में हुई जिसमें कासिम की पुत्री नगीना (22) की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक यह घटना सोमवार रात करीब दस बजे हुई। युवती किसी काम से बाहर निकली थी तभी घर के पीछे उसकी चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। परिवारीजनों को मौके पर नगीना का शव मिला। गांव के बिस्मिल्लाह के परिवार से रंजिश में युवती की हत्या किए जाने का संदेह जताया गया है। विगत दिनों कासिम की नातिन को बिस्मिल्लाह का भाई भगा ले गया था। इस मामले में वह जेल में है। इसी के चलते दोनों परिवारों में झगड़ा था। घटना की सूचना मिलने पर गांव पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें