मोतिगरपुर । बीएसएनएल टावर के गार्ड की कनपटी पर तमंचा सटाकर चार बदमाश बैट्री उठा ले गए। गार्ड ने इसकी सूचना निगम के एसडीओ को दी है। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के मोतिगरपुर में बीएसएनएल का टॉवर लगा है। टॉवर पर सुनील पुत्र राम बहाल गार्ड के पद पर काम करता है। गुरुवार की रात दो बाइकों पर सवार चार युवक टावर पर पहुंचे। गार्ड सुनील जब तक कुछ समझता युवकों ने तमंचा निकालकर उसकी कनपटी पर सटा दिया। इसके बाद बदमाश टावर पर रखी एक बैट्री उठा ले गए। शुक्रवार की सुबह गार्ड ने इसकी सूचना कादीपुर एरिया के एसडीओ राय साहब को दी। इस बाबत एसओ मोतिगरपुर संतशरण सिंह ने बताया कि उन्हें अभी तक तहरीर नहीं मिली है।