फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल लोकेशन खंगालने की कवायद

Wed, 11 Dec 2013 05:42 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। रेप के आरोपी सीओ को क्लीन चिट देने की पुलिसिया कवायद गति पकड़ती जा रही है। सीओ से पूछताछ करने के बजाए पुलिस पीड़िता के मोबाइल की लोकेशन खंगालने में जुटी है। मंगलवार को महिला थानाध्यक्ष के साथ पीड़िता के गांव पहुंचे विवेचक एएसपी ने पीड़िता की मोबाइल लोकेशन जांचने के साथ ही परिवारीजनों से आरोपों की बाबत सवाल पूछे। पुलिस की कोशिश आरोपी सीओ को बेदाग साबित करने जैसी हैं। इसी कवायद के तहत आरोपी के बजाए पुलिस पीड़िता की मोबाइल लोकेशन खंगालने में जुट गई है। सीओ से पूछताछ या कोई भी कार्रवाई करने से पहले किशोरी के आरोपों की पुष्टि करना चाहती है। इसी कवायद के तहत मंगलवार दोपहर बाद मामले की विवेचना कर रहे एएसपी मुन्नालाल, महिला थानाध्यक्ष रेखा सिंह व अन्य पुलिस कर्मी पीड़िता के घर पहुंचे। एएसपी ने पीड़िता से मोबाइल लोकेशन को लेकर सवाल किए। पूछा कि वह घरवालों की मौजूदगी में सीओ से कब-कब और कहां रहकर बातचीत करती थी। एएसपी ने पीड़ित परिवार से भी ऐसे ही सवाल किए। सूत्रों की मानें तो पुलिस की कोशिश लोकेशन के माध्यम से आरोपों की सच्चाई जानने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें