फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलानाओं को मंजूर नहीं अतीक

Thu, 12 Dec 2013 05:43 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दो दिन पहले घोषित किए गए समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अतीक अहमद की मुखालफत जिले में शुरू हो गई है। रविवार को मस्जिदों के पेश इमाम के साथ ही मौलानाओं ने जिला पंचायत गेट पर प्रदर्शन कर पूर्व में घोषित प्रत्याशी शकील अहमद की वापसी की मांग की। जिला पंचायत गेट पर प्रदर्शन कर रहे मौलानाओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी से घोषित प्रत्याशी अतीक अहमद उन्हें किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर में बाहरी प्रत्याशी का पुरजोर विरोध किया जाएगा। मौलानाओं ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से पूर्व में घोषित प्रत्याशी शकील अहमद का टिकट बहाल किए जाने की मांग की। इस मौके पर मौलाना नूरुल हसन, मौलाना शरफुद्दीन, मौलाना मोहम्मद असलम अंसारी, मौलाना कुतुबुद्दीन, हाफिज अकबर अली, हाफिज मोहम्मद अकबल, कारी अयूब, कारी तौकीर, मौलाना अनवर सिद्दीकी समेत कई बुद्धिजीवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें