फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का प्रदर्शन, कई जगह हाईवे जाम

Fri, 06 Dec 2013 05:43 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गन्ना मूल्य निर्धारण एवं प्रदेश की बंद पड़ी चीनी मिलों को अविलंब चालू करवाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेशव्यापी आंदोलन का गुरुवार को जिले में व्यापक असर दिखा। जगह-जगह किसानों संग नेताओं ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन के माध्यम से भाकियू नेताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन भेजा। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने जगह-जगह चक्का जाम के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी थी। जिलाध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में करीब दो घंटे तक द्वारिकागंज चौकी के सामने फैजाबाद-इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग जाम रहा। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर एसएन सिंह को किसान नेताओं ने पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। जिला उपाध्यक्ष कुशल तिवारी के नेतृत्व में पीपी कमैचा, लंभुआ और भदैंया ब्लॉक मुख्यालयों के सामने लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग जाम किया गया। कुड़वार ब्लॉक अध्यक्ष रमेश तिवारी के नेतृत्व में अमहट में चक्का जाम रहा। कादीपुर में वीरेंद्र सिंह, मोतिगरपुर में चौधरी लक्ष्मी नारायण वर्मा, कूरेभार में राम विशाल मौर्य, बल्दीराय में ऊषा सिंह के नेतृत्व में चक्का जाम कर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें