फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भ्ार ध्वस्त रहा बीएसएनएल नेटवर्क

Wed, 04 Dec 2013 05:42 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चंडीगढ़ हेड सेंटर में आई तकनीकी खराबी के चलते मंगलवार सुबह से बीएसएनएल नेटवर्क ध्वस्त रहा। दिन भर करीब दो लाख प्रीपेड मोबाइल उपभोक्ताओं को नेटवर्क खराबी से परेशानी उठानी पड़ी। शाम करीब सवा पांच बजे तकनीकी खराबी दूर होने पर बहाल हुई व्यवस्था से लोगों को राहत मिली। भारत संचार निगम लिमिटेड के चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में मंगलवार की सुबह तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते जिले की प्रीपेड मोबाइल संचार सेवा ठप हो गई। सुबह से लेकर शाम तक उपभोक्ताओं को बीएसएनएल के नेटवर्क पर बात करने में परेशानी हुई। अविभाजित जिले के करीब दो लाख प्रीपेड मोबाइल उपभोक्ता प्रभावित रहे। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें