लंभुआ (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर तीन दिन पूर्व भूमि विकास जल संसाधन एवं परती भूमि विकास राज्यमंत्री जगदीश सोनकर के वाहन को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने टाटा मैजिक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है। जौनपुर से लखनऊ जाते समय गत सोमवार को राज्यमंत्री के वाहन को टक्कर लगी। लंभुआ थाना क्षेत्र के नरहरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने मंत्री की कार (यूपी32बीजी-5715) को टोकर मार दी थी। कार में सवार राज्यमंत्री बाल-बाल बच गए। मंगलवार को मंत्री के कार चालक श्रीकांत प्रसाद ने लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में दुघटना की रिपोर्ट लिखाने के लिए तहरीर दी। गुरुवार को राजधानी पुलिस ने विशेष वाहक भेजकर लंभुआ थाने की पुलिस को दर्ज रिपोर्ट की कॉपी दी।