फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़बड़ी पर छह कोटेदारों की जमानत राशि जब्त

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आपूर्ति विभाग ने राशन की उठान व वितरण में अंतर पाए जाने पर छह कोटेदारों की जमानत राशि जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन

डीएसओ के निर्देश पर नवंबर में एआरओ ने सस्ते गल्ले की दुकानों का सत्यापन अभियान चलाया था। जांच में छह दुकानों पर राशन वितरण में खामी पाई गई। इनमें पीपरगांव के छोटेलाल, चंदौर की सुमन, गौराबारामऊ की इंदुमती, जरईकला के नंदकिशोर, नेवादा इशहाकपुर के वकील अहमद, हरकपुर के एखलाक की दुकानें शामिल हैं। एआरओ की रिपोर्ट पर एसडीएम सदर एस एन सिंह ने इन सभी छह कोटेदारों की जमानत राशि जब्त करने का आदेश दिया। प्रत्येक कोटेदार को 5,000 रुपये दोबारा जमा कर दिसंबर का राशन उठान लेने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें