फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 98 हजार वृद्धावस्था पेंशनरों का फिर से होगा सत्यापन

Thu, 18 Apr 2024 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते वित्तीय वर्ष में जिले में करीब 98 हजार लोग वृद्धावस्था पेंशन पा रहे थे। वित्तीय वर्ष बीतने के बाद समाज कल्याण विभाग शासन के निर्देश पर इनका सत्यापन करवा रहा है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र के पेंशनरों की सूची गांववार ब्लॉकों को भेजी गई है। शहरी क्षेत्र के लाभार्थियों की सूची मोहल्लावार एसडीएम सदर को भेजी गई है।
विज्ञापन



समाज कल्याण विभाग ने लाभार्थियों की सूची भेजते हुए संंबंधित खंड विकास अधिकारियों व तहसील सदर से 30 अप्रैल तक सत्यापन सूची मांगी है। समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि सत्यापन सूची मिलने के बाद ही पेंशनरों को नए वित्तीय वर्ष में पेंशन का लाभ दिया जाएगा। मृतकों व गलत लाभार्थियों के मिलने पर उनका नाम काटा जाएगा। सत्यापन रिपोर्ट मिलने पर इसका परीक्षण भी कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें