सुल्तानपुर। वाणिज्य कर सचल दस्ते ने एक डीसीएम से दिल्ली ले जाए जा रहे लोहे के स्क्रैप को पकड़ा। टीम ने गलत बिलिंग पाए जाने पर 94 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। पेनॉल्टी जमा होने के बाद वाहन को छोड़ दिया।
मिर्जापुर से लोहे का स्क्रैप लादकर दिल्ली ले जा रही एक डीसीएम को आशंका होने पर वाणिज्य कर के सचल दस्ते ने पयागीपुर चौराहे पर बृहस्पतिवार को पकड़ा। जांच के दौरान टीम को माल का बिल गलत ढंग से बनाया जाना मिला। पता चला कि माल को मिर्जापुर से लोड करके उसे बिल में संत कबीरनगर से ले जाना दिखाया गया है।
इस पर टीम ने वाहन का चालान करते हुए 94 हजार रुपये का जुर्माना ठोक दिया। शुक्रवार को वाहन स्वामी की ओर से पेनॉल्टी की राशि अदा करने के बाद वाहन को छोड़ दिया गया। वाणिज्य कर के असिस्टेंट कमिश्नर शेखर चौरसिया ने बताया कि जुर्माना जमा होने के बाद वाहन को रिलीज कर दिया गया है। वाहन चालक की ओर से बिल व स्थान की गलत सूचना दी गई थी।