फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन चुनाव में
विज्ञापन

आज होगी पर्चों की बिक्री
क्रासर-
कल दाखिल किए जाएंगे नामांकन पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। बार एसोसिएशन चुनाव में मंगलवार को नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। बुधवार को उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। 28 जुलाई को चुनाव और 29 जुलाई मतगणना कराई जाएगी। चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष, सचिव समेत विभिन्न पदों के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी वोट मांगने में जुटे हुए हैं। बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार में तेजी ला दी है। अधिवक्ताओं से मिलकर प्रत्याशी वोट मांगने में जुटे हुए हैं। चुनावी प्रक्रिया दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित अधिवक्ता संघ भवन में कराई जा रही है। मंगलवार को नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। 19 जुलाई को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 20 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 21 जुलाई को पर्चा वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। 28 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चुनाव कराया जाएगा। 29 जुलाई को सुबह 10 बजे से अंतिम परिणाम आने तक मतगणना होगी। चुनाव में विजयी प्रत्याशियों की अधिकृत घोषणा 31 जुलाई को साधारण सभा की बैठक में की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें